A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :पहली बार राठ तहसील में हुई व्यापार बंधु बैठक, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल की पहल पर जनपद में पहली बार तहसील स्तर पर व्यापार बंधु बैठक का आयोजन राठ तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर जोर देते हुए विभागवार समीक्षा की गई। जून माह की बैठक में प्राप्त पांच समस्याओं में से चार के निस्तारण की जानकारी अधिकारियों ने दी।बैठक में मंडी सचिव राठ को मंडी परिसर की सड़कों की मरम्मत, नियमित साफ-सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं जल संस्थान को राठ नगर में जरूरत के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपायुक्त राज्य कर, उपजिलाधिकारी राठ एवं सरीला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त राज्य कर दीपक सिंह ने किया।व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने तहसील स्तर पर व्यापार बंधु बैठक आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने का भरोसा जताया। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Show More
Back to top button