मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की*विश्वनाथगंज की पुकार—इस बार युवा नेतृत्व की सरकारसड़क सुरक्षा: डीटीआई अहमद दीन ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, माता-पिता से हेलमेट और लाइसेंस सुनिश्चित करने की अपील पूंछ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाहमीरपुर :मौदहा मंडी में ट्रक से 520 बोरी खेसारी दाल बरामद, सचल दल ने की जब्तीहमीरपुर :सीएचसी के पास पेड़ से टकराकर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लाखों का नुकसानहमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देशहमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाईहमीरपुर :जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देशशिव पंथी,सत्संग कार्यक्रम ग्राम आज गरिया में,DiG, कलेक्टर एवं एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण। कल होने वाले विशाल एक दिवसीय महाकुंभ की तैयारी।Yyअभा कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं मप्र प्रभारी ऊषा नायडू ने बीजेपी की तुलना अंग्रेजों से की*विश्वनाथगंज की पुकार—इस बार युवा नेतृत्व की सरकारसड़क सुरक्षा: डीटीआई अहमद दीन ने स्कूली छात्रों को किया जागरूक, माता-पिता से हेलमेट और लाइसेंस सुनिश्चित करने की अपील पूंछ में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाहमीरपुर :मौदहा मंडी में ट्रक से 520 बोरी खेसारी दाल बरामद, सचल दल ने की जब्तीहमीरपुर :सीएचसी के पास पेड़ से टकराकर पलटी मुर्गों से भरी पिकअप, लाखों का नुकसान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सेंधवा में सर्व आदिवासी समाज की बैठक, 18 जुलाई को होगी अगली रणनीतिक बैठक

विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सेंधवा में सर्व आदिवासी समाज की बैठक, 18 जुलाई को होगी अगली रणनीतिक बैठक
WhatsApp Facebook

सेंधवा, बड़वानी। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) की तैयारियों को लेकर आज सेंधवा में सर्व आदिवासी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा सहित 9 अगस्त को होने वाले ऐतिहासिक आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 9 अगस्त केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के हक, अस्तित्व और स्वाभिमान की आवाज बुलंद करने का अवसर है। समाज के लोगों ने विस्थापन और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 18 जुलाई को सर्व आदिवासी समाज की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम किस स्थान पर आयोजित किया जाएगा, इसकी अंतिम घोषणा की जाएगी तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी।
बैठक में आदिवासी एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गजानंद ब्रह्माणे, समाजसेवी राजेश भाई कनोजे, गेंद्राम भाई डावर, सुमली बाई सहित सेंधवा विधानसभा के विधायक मोंटू सोलंकी एवं सर्व आदिवासी समाज के अनेक पदाधिकारी, युवा और समाजजन उपस्थित रहे।