मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
WhatsApp Facebook

विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित 

जहानाबाद। सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज में गुरुवार को नर्सिंग छात्राओं के लिए बेड मेकिंग पर विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मरीजों की देखभाल के दौरान वैज्ञानिक एवं मानक तरीके से बेड तैयार करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमण नियंत्रण के प्रभावी उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने छात्राओं को बताया कि अस्पताल में मरीज को साफ, आरामदायक और संक्रमण-मुक्त बेड उपलब्ध कराना नर्सिंग सेवा की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। उन्हें बेड की चादर बदलने, लिनेन को व्यवस्थित रखने और स्वच्छता के सभी मानकों का पालन करने की विधि विस्तार से समझाई गई, ताकि संक्रमण एक मरीज से दूसरे मरीज तक न फैले। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने बेड मेकिंग की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने स्वयं बेड तैयार कर व्यावहारिक अभ्यास किया। प्रशिक्षण में मरीज की सुविधा, सुरक्षा और अस्पताल की संक्रमण नियंत्रण संबंधी गाइडलाइन का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

जीएनएम कॉलेज की प्राचार्या खुशबू ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि बेड मेकिंग एक नर्स का बुनियादी कौशल है, जिसे सही तरीके से सीखना प्रत्येक छात्रा के लिए जरूरी है। इससे मरीज को बेहतर सुविधा मिलती है और अस्पताल में संक्रमण फैलने की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

प्राचार्या ने यह भी कहा कि कॉलेज में समय-समय पर ऐसे प्रायोगिक प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राएं भविष्य में अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।

प्रशिक्षण में शामिल छात्राओं ने भी इसे बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि इस तरह का व्यावहारिक अभ्यास उनके पेशेवर कौशल को और अधिक मजबूत बनाएगा।