मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,
A2Z सभी खबर सभी जिले की

लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश

लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश
WhatsApp Facebook

लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश 

जहानाबाद। जिला अतिथि गृह के सभागार में जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार तथा सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने जिले में संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से कहा कि जो भी पदाधिकारी अथवा कर्मी अपने कार्यों में उदासीनता बरतते हैं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा इसकी जानकारी उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक की शुरुआत सभी विभागीय पदाधिकारियों के परिचय से हुई। मनरेगा की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि कार्य निष्पादन के मामले में जहानाबाद जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है। अगले माह से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। 

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि नए सदर अस्पताल भवन का निर्माण कार्य जारी है, जिसे दिसंबर 2026 तक हैंडओवर करने का लक्ष्य है। सफाई व्यवस्था सदर अस्पताल में जीविका समूह तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कराई जा रही है। प्रभारी मंत्री ने डीपीएम स्वास्थ्य को नियमित निरीक्षण कर सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने का निर्देश दिया

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालयों में नियमित रूप से बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, जिसमें प्रतिदिन भोजन और बच्चों के भोजन ग्रहण करने की तस्वीरें साझा की जाती हैं। प्रभारी मंत्री ने इसकी भौतिक जांच कराने का निर्देश दिया। आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं तथा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री ने प्रत्येक माह सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की समस्याओं की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

बैठक में विद्युत विभाग को किसानों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जीविका की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर बल दिया गया। पथ निर्माण विभाग को गुणवत्ता के साथ समय पर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

कृषि विभाग की समीक्षा में जिला कृषि पदाधिकारी को किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया उपलब्ध कराने तथा किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्रेशन) का कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान छात्रावास निर्माण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा की गई।