मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला, कोसली के चुनाव का संशोधित शेड्यूल जारी, 11 अक्टूबर को होगा मतदानपुंछ पुलिस ने लोरन में ग्रामीण युवा एकता शिविर आयोजित किया, बटालकोट जियारत में चलाया स्वच्छता अभियान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश से युवाओं को किया प्रेRCI के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर तक परचम, बानसूर का बढ़ाया मानपिकअप की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, दो बच्चों के साथ पैदल जा रही थी महिलाबड़वानी, अत्यंत दुखद, घर में खेल रहा, था ५ वर्षीय मासूम साप के काटने से हुई दर्द नाक मूठ।।ऑपरेशन हवा लात के तहत लिस्टेड गुंडा गिरफ्तार 10 अपराधी मामले दर्ज भेजा गया जेल।आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,
A2Z सभी खबर सभी जिले की

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम

परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। जिले में रविवार को सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,328 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा एकल पाली में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, और 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रवेश से पहले जूते उतरवाकर तलाशी ली गई। प्रशासन ने मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। उनके ई-प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र का मिलान कर पहचान सुनिश्चित की गई। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। संचार माध्यमों के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की गई है। जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि फर्जी अभ्यर्थियों या किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी और जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।