
सिंगरौली: जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही।
अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली

सिंगरौली : जिला कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चैरसिया एवं खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा दिनांक 24 एवं 25 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान वैध अभिवहन पास के बिना खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर चार वाहनों को जप्त किया गया। कार्यवाही में ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक एमपी 66 एजे 5508 में गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन जप्त किया गया। इसके अतिरिक्त बिना नंबर की एक ट्रैक्टर ट्रॉली रेत परिवहन करते तथा एक अन्य बिना नंबर ट्रैक्टर ट्रॉली गिट्टी परिवहन करते पाए जाने पर उन्हें भी जप्त किया गया। वहीं हाइवा क्रमांक एमपी 66जेड जे 6941 को अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर जप्ती की कार्यवाही की गई। जप्त किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस थाना विंध्य नगर, पुलिस थाना मोरवा एवं पुलिस थाना कोतवाली बैढ़न में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।**********************”*”******************
अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा चार वाहन जब्त किया गया।
सिंगरौली: जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बेनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग की टीम ने 24 एवं 25 जून 2026 को विशेष जांच अभियान चलाकर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त चार वाहनों को जब्त किया है।खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल, सहायक खनि अधिकारी श्री रामसुशील चौरसिया तथा खनिज निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान विभिन्न मार्गों एवं क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों से खनिज परिवहन संबंधी दस्तावेज एवं वैध अभिवहन पास (ट्रांजिट पास) प्रस्तुत करने को कहा गया। इस दौरान चार वाहन ऐसे पाए गए जो बिना वैध अनुमति एवं अभिवहन पास के रेत और गिट्टी का परिवहन कर रहे थे।खनिज विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों में ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP66AJ5508 में गिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा था। इसके अलावा बिना नंबर का एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत परिवहन करते तथा एक अन्य बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली गिट्टी परिवहन करते पाया गया। वहीं हाइवा क्रमांक MP66ZJ6941 भी बिना वैध अभिलेखों के रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया।कार्रवाई के बाद सभी जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस थाना विंध्यनगर, पुलिस थाना मोरवा एवं पुलिस थाना कोतवाली वैढ़न में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के संबंध में प्रकरण तैयार कर मध्यप्रदेश खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध जिले भर में सतत निगरानी रखी जा रही है। राजस्व को होने वाली क्षति रोकने तथा खनिज संसाधनों के संरक्षण के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। अधिकारियों ने खनिज कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना वैध अनुमति एवं दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।