मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*तेतुलिया अवैध कोयला खनन कांड ! : 300 मजदूरों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में PIL, CBI जांच की मांग; याचिका में कई नामों का उल्लेख*

*तेतुलिया अवैध कोयला खनन कांड ! : 300 मजदूरों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में PIL, CBI जांच की मांग; याचिका में कई नामों का उल्लेख*
WhatsApp Facebook

कतरास/#धनबाद:धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड मे सोनारडीह ओपी अंतर्गत तेतुलिया क्षेत्र में कथित अवैध कोयला खनन और वर्ष 2023 में हुए हादसे को लेकर मामला अब झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में जनहित याचिका (PIL) दाखिल कर पूरे घटनाक्रम की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की गई है।वरिष्ठ अधिवक्ता सोमनाथ चटर्जी द्वारा दायर इस जनहित याचिका (केस फाइलिंग नंबर 7388/2026) में तेतुलिया क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध कोयला उत्खनन का मुद्दा उठाया गया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की बंद पड़ी भूमिगत खदान में अवैध तरीके से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था।याचिका में कथित कोयला तस्करी से जुड़े लोगों के रूप में रोहित यादव, लालटू पाठक, नवल पाठक, भास्कर और उनके अन्य सहयोगियों के नाम का उल्लेख किया गया है। याचिकाकर्ता ने इन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की है। हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।27 मार्च 2023 हादसे को लेकर लगाए गए आरोपPIL में 27 मार्च 2023 को हुए हादसे का जिक्र करते हुए दावा किया गया है कि अवैध खनन के दौरान खदान की चाल धंस गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूरों के दबने की बात कही गई है।याचिका में आरोप लगाया गया है कि हादसे के बाद घटना को छिपाने का प्रयास किया गया और खदान के मुहाने को बंद कर दिया गया। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि इस मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच जरूरी है।BCCL और प्रशासनिक भूमिका पर भी उठाए सवालयाचिका में आरोप लगाया गया है कि अवैध खनन की जानकारी प्रशासन और संबंधित विभागों को पहले से थी। इसमें वर्ष 2022 में तत्कालीन धनबाद उपायुक्त की ओर से जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा गया है कि अवैध खनन रोकने, जांच कराने और कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।याचिकाकर्ता का आरोप है कि कार्रवाई प्रभावी तरीके से नहीं हुई,जिसके कारण हालात गंभीर बने रहे।इन संस्थानों और अधिकारियों को बनाया गया प्रतिवादीमामले में केंद्र और राज्य की कई एजेंसियों को पक्षकार बनाया गया है—सचिव, कोयला मंत्रालय (भारत सरकार)’मुख्य सचिव, झारखंड सरकार,निदेशक, CBI CMD, BCCL DGMS NDRFउपायुक्त, धनबादSSP, धनबाद जांच से खुलेगा कथित अवैध खनन का पूरा नेटवर्कयाचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से मांग की है कि तेतुलिया समेत अन्य क्षेत्रों में हुए कथित अवैध खनन, भू-धंसान और मौतों की जांच निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए, ताकि दोषियों की पहचान हो सके और मृत मजदूरों के परिवारों को न्याय मिल सके।अब इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट की सुनवाई का इंतजार है। आने वाली सुनवाई में यह तय होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ेगी।