मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: 15 दिवसीय अभियान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी सिंगरौली पुलिस।

सिंगरौली: 15 दिवसीय अभियान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी सिंगरौली पुलिस।
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: 15 दिवसीय अभियान के माध्यम से साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी सिंगरौली पुलिस।

सिंगरौली: पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी साइबर जागरूकता अभियान *”SAFE CLICK-2026″ (संस्करण 2.0)* का शुभारंभ  दिनांक 24 जून 2026 को जिला पुलिस कार्यालय सिंगरौली स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। यह अभियान दिनांक *24 जून से 08 जुलाई 2026* तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल पटेल, उप निरीक्षक श्री पवन सिंह, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं तथा आमजन को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने उपस्थित जनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम तथा* “डिजिटल अरेस्ट”* जैसे नए साइबर अपराधों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी पुलिस, सीबीआई, ईडी, आरबीआई अथवा अन्य जांच एजेंसी किसी व्यक्ति को *”डिजिटल अरेस्ट”* नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति वीडियो कॉल या अन्य माध्यम से स्वयं को अधिकारी बताकर डराने, धमकाने अथवा धनराशि की मांग करने का प्रयास करे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।SAFE CLICK-2026 अभियान के अंतर्गत आगामी 15 दिनों तक जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, बाजारों, ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर, बैनर, पम्पलेट, सोशल मीडिया, शॉर्ट फिल्म, जनसंवाद एवं अन्य माध्यमों से नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं “सायबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)” के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* पर कॉल करें अथवा *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज करें।सिंगरौली पुलिस का संकल्प है कि जागरूकता, सहभागिता एवं सतर्कता के माध्यम से साइबर अपराध मुक्त समाज का निर्माण किया जाए।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)