A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अज्ञात कारणों से लगी आग, नौ बकरियां जलीं

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात कारणों से पशुबाडे में आग लगने से नौ बकरियों जल गई जबकि भूसा और गेहूं सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया हालांकि फायर ब्रिगेड और मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाई अन्यथा भयावह घटना हो सकती थी। कस्बे के मोहल्ला ब्लॉक के पीछे के निवासी अरविन्द कुमार पुत्र गंगादीन आम दिनों की भांति अपने पशु बाडे में पशुओं को बांधकर दूसरे घर चले गए तभी रात में पशु बाडे में भयंकर आग लग गई जिसमे नौ बकरियां सहित भूसा और गेंहू के साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और मोहल्ले वालों कडी मशक्कत कर आग पर काबू पाया अन्यथा भयंकर घटना हो सकती थी। इतना ही नहीं रात में रुक रुक कर हुई हल्की बारिश ने भी आग बुझाने में औषधि का काम किया। फिलहाल राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग से हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

Show More
Back to top button