मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :कस्बे सहित क्षेत्र में निकला पलंग का जुलूस जगह जगह हुआ भारी लंगर, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

हमीरपुर :कस्बे सहित क्षेत्र में निकला पलंग का जुलूस जगह जगह हुआ भारी लंगर, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। सातवीं मोहर्रम पर कस्बे सहित क्षेत्र के गावों में पलंग का जुलूस निकाला गया जिसमे जगह जगह भारी लंगर और डीजे पर मातमी धुनें बजती रहीं इस दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से लगा रहा।और हजारों लोग एक साथ या हुसैन के नारे लगाते रहे। मंगलवार दोपहर बाद कस्बे के कजियाना स्थित फकीर अली पहलवान उर्फ़ गंधीगर के इमाम बाडे से पलंग का जुलूस निकाला गया जो कजियाना, गदाई, मांदा, छोटा अलाव, डा. यादव के पीछे से होकर पुरवा मुहल्ला, चौधराना, सिजवहिया, हुसैनिया, कमराहा,पीरबाबा, बडा कसौडा,भुईयांरानी, छोटा कसौडा, वापस भुईयांरानी, चिकवा मुहल्ला, उपरौस, मराठीपुरा, कोतवाली गेट, जीजीआईसी के सामने से होकर मथुरा मंदिर, नेशनल चौराहा, गुडाही बाजार, वापस नेशनल चौराहा होकर अपने गंतब्य स्थान पर बुधवार तडके सम्पन्न हुआ, पलंग के जुलूस में ढाल सवारी नेजा और आलम भी निकाले गए जबकि मातमी धुनों और या हुसैन के नारों से आकाश गूंज गया । इस दौरान जगह जगह पर डीजे में बजती मातमी धुनों ने माहौल को गमगीन कर दिया तो वहीं जगह जगह पर भारी लंगर, शीतल पेय और शरबत के साथ हुसैनी सबील लगाकर लोगों की सेवा की गई। जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटा रहा। उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार शिखर मिश्रा, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता और नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद स्वयं घूमघूम कर व्यवस्था देखते रहे जबकि नगरपालिका की टीम लगातार सफाई अभियान को लेकर मोर्चा संभाले रही।तो वहीं बिजली विभाग की टीमें भी जुलूस के आगे पीछे मुस्तैदी से डटी रहीं। इसके अतिरिक्त कम्हरिया गांव में दुलदुल और मांचा गांव में बुर्राख का जुलूस निकाला गया तो वहीं नरायच, भमौरा, गुसियारी, परछा, मदारपुर सहित अन्य गावों में भी जुलूस निकाले गए।फोटो -पलंग के जुलूस में उमडी अकीदत मंदों की भीड़।