मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंगरौली: मॉडल रोड निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

सिंगरौली: मॉडल रोड निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश।
WhatsApp Facebook
पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज सिंगरौली मध्य प्रदेश

सिंगरौली: मॉडल रोड निर्माण कार्य माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक  कार्य में तेजी लाने के निर्देश।

निर्माण कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश, सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के प्रति आयुक्त ने जताई नाराजगी

सिंगरौली:  नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने निगम कार्यालय में सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों के साथ बैठक आयोजित कर माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक निर्माणाधीन मॉडल रोड के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में आयुक्त ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों के प्रति नगर निगम आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।आयुक्त ने कहा कि मॉडल रोड शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों का आवागमन होता है। ऐसे में निर्माण कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा आमजन को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने  सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जेसीबी मशीनों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि खुदाई एवं निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जा सके।

बैठक के दौरान आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए। उन्होंने सड़क पर उखाड़े गए मलबे एवं निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।आयुक्त ने धूल एवं मिट्टी से नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से निर्माणाधीन क्षेत्र में प्रतिदिन तीनों समय नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में आयुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए निर्माण कार्य के लिए 8 दिवस की समय-सीमा निर्धारित की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी 8 दिनों के भीतर उखाड़े गए हिस्से का कार्य पूर्ण कर लिया जाए तथा क्षेत्र में फैले मलबे एवं वेस्ट मटेरियल को पूरी तरह हटाकर मार्ग को व्यवस्थित किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में अमृत योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक यंत्री इन्द्रवेश यादव, उपयंत्री विपिन तिवारी, विष्णुपाल, जीतेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।