मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
A2Z सभी खबर सभी जिले की

फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर स्कूल बस चलाने पर मांढण पुलिस ने दो संचालकों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Facebook

नगली बलाहीर के संस्कार भारती स्कूल की बस मोटरसाइकिल के नाम रजिस्टर्ड निकली, बच्चों की जान से खिलवाड़ पर केस दर्ज

कोटपुतली-बहरोड़। पुलिस अधीक्षक कोटपुतली-बहरोड़ श्री सतवीर सिंह IPS के निर्देश पर अवैध वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस थाना मांढण ने फर्जी नम्बर प्लेट व फर्जी रजिस्ट्रेशन वाली स्कूल बस संचालित करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 अप्रैल 2024 को परिवहन निरीक्षक उप कार्यालय बहरोड़ श्री शलेन्द्र कुमार वर्मा ने उड़न दस्ते के साथ नगली बलाहीर स्थित संस्कार भारती (मेक विजन) उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल वाहिनी जांच की थी। जांच में स्कूल परिसर में खड़ी एक बस पर यूपी 53 ईवी 3035 नम्बर प्लेट लगी मिली। वाहन का ब्यौरा खंगालने पर पता चला कि उक्त नम्बर एक मोटरसाइकिल के नाम दर्ज है। बस का चेचिस नम्बर 35751498 एन 335281 भी फर्जी निकला। उड़न दस्ते ने बस को जब्त कर शाहजहांपुर बॉर्डर में खड़ा कर दिया। जांच में सामने आया कि स्कूल संचालक पवन कुमार पुत्र सज्जन कुमार निवासी टीट, रेवाड़ी, हरियाणा और प्रदीप कुमार पुत्र श्री सुरसिंह निवासी भयाना, रेवाड़ी, हरियाणा इस फर्जी बस से स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रहे थे। पूछताछ में दोनों वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना श्री सुरेश कुमार खींची RPS वृताधिकारी बहरोड़ श्री सचिन शर्मा RPS के सुपरविजन तथा थानाधिकारी मांढण श्री प्रदीप कुमार उ.नि. के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने प्रकरण संख्या 158/24 दर्ज कर भादस की धारा 420, 467, 468, 471, 336 के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बिना फिटनेस, फर्जी नम्बर व रजिस्ट्रेशन वाले बाल वाहनों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।