
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा, हमीरपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा कौशल विकास मण्डल एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा के संयुक्त प्रयास से तहसील क्षेत्र के पढ़ोरी, करहिया, छिमौली, ऊरदना, भैंस्ता सहित लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में व्यापक स्तर पर योग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग ” को केंद्र में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली एवं प्राकृतिक जीवन पद्धति को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान युवा कौशल विकास मण्डल द्वारा प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों ने ग्रामीण योग के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों से को बताया।योग प्रशिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग तथा विभिन्न योगासनों का प्रायोगिक प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है।कार्यक्रम में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति परियोजना के समन्वयक अरविन्द कुमार ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के संबंध को विस्तार से समझाते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट मौदहा की मुखिया बीना ओमर,श्रीराम ओमर, राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, सज्जन सोनी, लाल दिवान, पूरी टीम को प्रशिक्षित करने वाले योग प्रशिक्षक राहुल देव तथा युवा कौशल विकास मण्डल के प्रबंधक मनोज कुशवाहा सहित संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही।


