A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :NH-34 को फोरलेन बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (कानपुर-सागर मार्ग) पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को पूर्व भीम आर्मी संगठन के मंडल अध्यक्ष संदीप वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह को सौंपकर NH-34 को फोरलेन बनाए जाने की मांग की।सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर-सागर हाईवे पर चौड़ीकरण और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। मार्ग से कबरई की पत्थर मंडियों से जुड़े भारी वाहन एवं ट्रक बड़ी संख्या में गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रहे हादसों के कारण यह मार्ग क्षेत्र में “खूनी हाईवे” के नाम से भी चर्चित हो गया है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि कबरई से कानपुर-सागर मार्ग तक राष्ट्रीय राजमार्ग-34 का शीघ्र चौड़ीकरण कराया जाए। साथ ही प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर डिवाइडरों का निर्माण तथा पूरे मार्ग पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जाए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।इस अवसर पर संदीप वाल्मीकि ने कहा कि जनहित और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार को इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button