मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशनआदिवासी बिंझवार समाज नवाखाई मिलान समारोहजौनपुर में वकील ने साथी संग मिलकर रची 41 लाख की लूट की साजिश, पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा; 35 लाख बरामदलगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी मां वैष्णो धाम मैरिज होम और महाकाली गार्डन में हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा पुलिस के हाथ खाली पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्ट जनपद औरैया सेमिर्जापुर में ओझला पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, धीरज मौर्य की तलाश जारीसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंत्री पहुंचे आवासीय विद्यालयसेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गयापूरे सम्मान और भक्ति पूर्ण माहौल में गणपति महाराज को दी गई भावभीनी विदाईहमीरपुर :डीएम के आदेश पर मौदहा में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, सड़क किनारे खड़े वाहनों का ई-चालान, फुटपाथ व दुकानों के बाहर से हटवाया अतिक्रमणबेला क्षेत्र के अंतर्गत दल पपुर में एक अज्ञात महिला का अज्ञात त्सव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टहमीरपुर :नदी में नहाते समय महिला समेत पांच लोग डूबे, दो बच्चे लापता, तीन बच्चों और महिला को ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला, अंधेरा होने पर रोका गया रेस्क्यू ऑपरेशन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरहरा में राजद का जोरदार धरना

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ धरहरा में राजद का जोरदार धरना
WhatsApp Facebook

धरहरा, मुंगेर। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मंगलवार को धरहरा रेलवे मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने की।
धरना में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। खाने-पीने की चीजों से लेकर रोजमर्रा के सामान तक के दाम बढ़ गए हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
वक्ताओं ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही नेताओं ने भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कहा कि आम लोगों को अपने काम के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
राजद नेताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी और सरकार से महंगाई पर रोक लगाने, युवाओं को रोजगार देने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने तथा भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
धरना में हिमांशु कुमार निराला, चक्रधर सिंह, हीरा लाल राय, विपिन कुमार, संजय कुमार, शिवशंकर यादव, सोनेलाल राम, भोला, अनिल यादव, महेश्वर यादव, ज्योतिष यादव, नवल यादव, प्रभु यादव, विजय कुमार, गंगा यादव, शक्तिधर प्रसाद, सिंधू कुमार, अशोक यादव, रेखा देवी, मनोज यादव और चंद्रकिशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
धरहरा रेलवे मैदान में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से राजद ने जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।