मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बेतवा पुल पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत

हमीरपुर :बेतवा पुल पर बड़ा हादसा, रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा डंपर, चालक की मौत
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। नेशनल हाईवे-34 स्थित बेतवा नदी पुल पर बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर से महोबा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बेतवा नदी में जा गिरा। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस रात करीब डेढ़ बजे मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से नदी में गिरे डंपर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस को मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान राजकुमार (29) पुत्र राजा भैया निवासी मिराज पुरवा, रागौल, थाना मौदहा के रूप में हुई। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया डंपर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद कुछ समय के लिए पुल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।