मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सीओ मिल्कीपुर ने किया थाना इनायतनगर का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व साइबर हेल्प डेस्क की जांच

सीओ मिल्कीपुर ने किया थाना इनायतनगर का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व साइबर हेल्प डेस्क की जांच
WhatsApp Facebook

मिल्कीपुर (अयोध्या)। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने मंगलवार शाम थाना इनायतनगर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, रजिस्टरों तथा अस्त्र-शस्त्रों के रखरखाव की गहन समीक्षा की।
सीओ ने थाना में रखे गए अस्त्र-शस्त्रों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव एवं अभिलेखीकरण की जांच की। साथ ही कार्रवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। वहां उपलब्ध लैपटॉप, सीपीयू, मॉनिटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। सीओ ने साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार शर्मा सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।