A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व मंत्री रोहिताश्व कुमार की चेतावनी: बानसूर में होगा भ्रष्टाचार और खनन माफिया के खिलाफ महाआंदोलन

पूर्व मंत्री रोहिताश्व कुमार की चेतावनी: बानसूर में होगा भ्रष्टाचार और खनन माफिया के खिलाफ महाआंदोलनबानसूर। पूर्व मंत्री रोहिताश्व कुमार रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बानसूर पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि बानसूर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। आम आदमी का बिना लेन-देन के कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अरावली पर्वत श्रृंखला में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय है और करोड़ों रुपये के पत्थर अवैध रूप से निकालकर बेचे जा चुके हैं। पहाड़ों को खोखला किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। रोहिताश्व कुमार ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, लूट और अन्य आपराधिक वारदातों पर भी चिंता जताई। उन्होंने बानसूर की जनता से सीधी अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, अवैध खनन, चोरी या किसी भी तरह के अपराध से संबंधित शिकायत वे सीधे उनके निजी दूरभाष नंबर पर दर्ज कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करवाई जाएगी। पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि इन सभी मुद्दों को लेकर बानसूर में जल्द ही एक बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं का समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक अरावली को लूटने वाले खनन माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button