A2Z सभी खबर सभी जिले की

नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी 

14 हजार रुपये नकद, जितिया, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली, नथुनी समेत कई कीमती गहने चोरी कर ले गए

नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी

14 हजार रुपये नकद, जितिया, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली, नथुनी समेत कई कीमती गहने चोरी कर ले गए

जहानाबाद। जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाकर नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना टेहटा मठ गांव की है। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित रंजन कुमार ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ घर बंद कर माधोपुर मठिया गांव में 27 तारीख को आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। रंजन कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे।

घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे के साथ-साथ गोदरेज अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर घर को पूरी तरह खंगाल चुके थे। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर में रखा 14 हजार रुपये नकद, जितिया, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली, नथुनी समेत कई कीमती गहने चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। परिवार ने बताया कि वर्षों की मेहनत से जोड़े गए जेवर और बचत एक ही रात में साफ हो गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टूटे ताले, बिखरे सामान और आसपास की परिस्थितियों का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Related Articles

घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि परिवार केवल एक रात के लिए शादी समारोह में गया था और उसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बना लिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर इसी तरह सूने घरों में चोरी होती रही तो लोगों का घर छोड़कर बाहर जाना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल पूरे गांव की नजर पुलिस कार्रवाई पर है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस जल्द चोरों को पकड़कर चोरी गया सामान बरामद करेगी। अब देखना होगा कि इस मामले का खुलासा कब तक हो पाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!