A2Z सभी खबर सभी जिले की

*सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए शिक्षा सत्र का भव्य शुभारंभ*

स्कूल चले हम अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

*सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए शिक्षा सत्र का भव्य शुभारंभ*

*स्कूल चले हम अभियान के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान*

रिपोर्टर धनंजय जोशी
पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा में नवीन शिक्षा सत्र 2026-2027 का शुभारंभ प्रवेशोत्सव के रूप में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ किया गया। ‘स्कूल चले हम अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों, पालकों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक देखा।

 

Related Articles

कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में नगर पालिका परिषद पांढुर्णा के अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे तथा मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और सकारात्मकता का संचार हुआ।

प्रवेशोत्सव के अंतर्गत नवप्रवेशित विद्यार्थियों का फूल-माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें विद्यालय परिवार में औपचारिक रूप से सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा केजी-1 से कक्षा 11वीं तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

विद्यालय के लिए यह गौरव का विषय रहा कि ‘मिन्स कम मेरीट’ योजना में चयनित 09 विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थी को भी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर उसकी उपलब्धि की सराहना की गई, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सर्वश्री बंटी छांगानी (भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष), पार्षगण लोचन खवसे, पंकज नाईक, सचिन बागडे, उमेश उरकुडे, महेन्द्र घोडे, मदन भांगे, प्रदीप जुननकर, प्रदीप कामदार, दुर्गेश उईके, भगवती कुंडे एवं प्रीति गिरारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री चन्द्रशेखर बरेठ द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा विद्यार्थियों को आगामी शिक्षा सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर पालकगण, संस्था की उपप्राचार्य श्रीमती वीणा मनकवडे, माध्यमिक विभाग प्रमुख श्रीमती स्मिता पात्रिकर, प्राथमिक विभाग प्रमुख श्री प्रदीप डोबले सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!