

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा/हमीरपुर। मौदहा कस्बे के कंपोजिट विद्यालय (कक्षा 1 से 8) मा. कांशीराम कॉलोनी में शासन के निर्देशानुसार नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद सईद सिद्दीकी, सहायक अध्यापक फखरुद्दीन, सहायक अध्यापिका खुशबू, सहायक अध्यापिका स्वेता (प्रशिक्षु) सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय परिवार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नव प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय से जुड़ सकें।
