A2Z सभी खबर सभी जिले की

MedLEaPR की समीक्षा बैठक संपन्न, पारदर्शी एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जोर

MedLEaPR की समीक्षा बैठक संपन्न, पारदर्शी एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर जोर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश की संयुक्त अध्यक्षता में MedLEaPR डिजिटल प्लेटफॉर्म की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

बैठक में MedLEaPR प्लेटफॉर्म के माध्यम से MLC एवं PM रिपोर्ट की ऑनलाइन स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर वशिष्ठ ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म रिपोर्टिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाता है। तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री कनेश ने समय पर त्रुटिरहित रिपोर्टिंग पर जोर दिया। अधिकारी एवं तकनीकी स्टाफ को प्लेटफॉर्म का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश, एसडीएम सौसर श्री सिद्दार्थ पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!