

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। रमजान का चांद नजर आने के साथ शुरू हुई तरावीह के दौरान कस्बे के दो स्थानों पर मुकम्मल कुरान का आयोजन संपन्न हुआ। मोहल्ला मराठीपुरा स्थित हजरत शेख बाबा की दरगाह में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांच दिनों में कुरान मुकम्मल किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपरौस निवासी अरशद मुकीम की ओर से किया गया, जिसमें हाफिज मोहम्मद नदीम साहब ने कुरान शरीफ सुनाया।
इस मौके पर निजामिया जामा मस्जिद उपरौस के इमाम कारी जमील, शादाब हुसैन बिट्टू, वाहिद भाई लम्बरदार, कारी अताउर्रहमान साहब, जावेद भाई, हलीम भाई सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।
वहीं कस्बे के कुम्हरौड़ा स्थित हजरत गरीब शाह बाबा की मस्जिद में भी पांच दिवसीय तरावीह का आयोजन किया गया, जहां हाफिज इमरान ने पांच दिन में मुकम्मल कुरान सुनाया। इस आयोजन में गदाई के शब्बू भाई, रमजानी भाई, कैफी हसन, चेयरमैन रजा मोहम्मद सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
हाफिजों का सम्मान, नकदी व उपहार देकर की गई विदाई
दोनों स्थानों पर मुकम्मल कुरान के अवसर पर हाफिजों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा श्रद्धालुओं द्वारा नकदी व उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक उनके आवास तक विदा किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने तरावीह की नमाज अदा कर दुआएं मांगी।