
वार्ड संख्या 23 से मनोज सिंह निर्विरोध वार्ड पार्षद निर्वाचित, डिप्टी मेयर पद की दावेदारी मजबूत
मेदिनीनगर: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 से पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोज सिंह निर्विरोध वार्ड पार्षद प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए हैं। सदर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, मनोज सिंह के लंबे प्रशासनिक अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उनकी डिप्टी मेयर पद की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर वार्ड के नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।