A2Z सभी खबर सभी जिले की

कोसमडीह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, एक्स-रे एवं एनसीडी जांच की गई

                                   गणेश पाण्डे ,डिण्डौरी  : 03 फरवरी, 2026
डिंडौरी स्वास्थ्य विभाग ने आज 03 फरवरी 2026 को विकासखंड बजाग के ग्राम कोसमडीह में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को समय पर, सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान नागरिकों की एक्स-रे जांच की गई। साथ ही असंचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत 139 लोगों की बीपी एवं शुगर जांच की गई। इसके अतिरिक्त टीबी रोग की जांच हेतु 18 खखार (स्पुटम) सैंपल एकत्रित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके।
शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह धुर्वे, बीपीएम लल्ला यादव, रेडियोग्राफर  लोकेश भनोट, एसटीएस चंद्र विजय कुशराम, सेक्टर सुपरवाइजर एन.एस. उईके, सीएचओ सुश्री शांति मरावी, एएनएम सुश्री संगीता उईके सहित पैरामेडिकल स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा समन्वय के साथ सेवाएं प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!