A2Z सभी खबर सभी जिले की

विकासखंड सौसर में स्व सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का जिला टीम द्वारा निरीक्षण

*सौसर विकासखंड में स्व सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का जिला टीम द्वारा निरीक्षण*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश


पांढुरना| विकासखंड सौसर के ग्राम सर्रा सावरी एवं बैरागढ़ में स्व सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का जिला इकाई की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण महिलाओं की आजीविका सुदृढ़ता एवं ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार एवं जिला प्रबंधक श्री सुक्खन कावडे ने ग्रामों का भ्रमण कर स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।


जिला टीम ने महिलाओं द्वारा संचालित ढाबा संचालन, जैविक नर्सरी तथा दाल मिल जैसी आजीविका गतिविधियों को देखा और उनके संचालन, प्रबंधन एवं उत्पादन की जानकारी ली।
इस अवसर पर अधिकारियों ने समूह की महिलाओं को अपनी आजीविका गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित, व्यावसायिक एवं टिकाऊ बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा उन्हें निरंतर मेहनत और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles


निरीक्षण के समय विकासखंड स्तरीय टीम एवं सभी एसएचजी दीदियां उपस्थित रहीं। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और जिला अधिकारियों के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने की योजना बनाई।
जिला प्रशासन द्वारा की जा रही यह पहल महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम के रूप में देखी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!