A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनआक्रोश

हुसैनाबाद के अंबेडकर चौक पर हुआ जोरदार विरोध-प्रदर्शन

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनआक्रोश

हुसैनाबाद के अंबेडकर चौक पर हुआ जोरदार विरोध-प्रदर्शन

हुसैनाबाद (पलामू)। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी के नए नियमों के विरोध में मंगलवार को हुसैनाबाद में व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला। प्रेमतोष कुमार सिंह ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पूर्वाह्न 10 बजे अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और शांतिपूर्ण तरीके से जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

शिक्षा और सामाजिक न्याय पर खतरे का आरोप
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यूजीसी के नए नियमों को शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक न्याय और आरक्षण प्रणाली के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि यह नियम उच्च शिक्षा को सीमित वर्गों तक समेटने की साजिश है, जिससे आम, गरीब और वंचित तबके के छात्र-छात्राओं का भविष्य गंभीर खतरे में पड़ जाएगा।

Related Articles

👉यूजीसी बिल वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार से यूजीसी से संबंधित नए नियमों एवं प्रस्तावित बिल को अविलंब वापस लेने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन के पश्चात एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपते हुए अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया।

👉आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इस अवसर पर वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी की, तो इस आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया।

👉अंबेडकर चौक गूंजा नारों से

विरोध-प्रदर्शन में विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र-युवाओं और आम नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर चौक नारेबाजी और जनआक्रोश से गूंजता रहा।
#UGCNewRules #EducationRights #SocialJustice #AmbedkarChowk #Hussainabad #Palamu #JharkhandNews #StudentsProtest #BreakingNews

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!