A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, कई मामलों का हुआ त्वरित समाधान

जमशेदपुर।

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर आमजन द्वारा जनहित से जुड़ी विभिन्न शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

नागरिकों ने सफाईकर्मियों के वेतन एवं पीएफ भुगतान, राशन कार्ड, पेंशन, आधार अद्यतन, भू-विवाद, विद्युत समस्या, दुकान आवंटन, बैंक से संबंधित शिकायत, मंइयां सम्मान योजना, सड़क चौड़ीकरण, जमीन मापी, ऑनलाइन रसीद, नियमित खाद्यान्न वितरण, गुमशुदा बच्चों की तलाश, झारखंड आंदोलनकारियों की पेंशन, आर्म्स लाइसेंस समेत अन्य समस्याएं रखीं।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा इसकी नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

Related Articles

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!