http://मोहरसिंह,नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। ................................. 24 जनवरी 2026 को शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ते हुए अपाला स्कूल आफ एजुकेशन नोहर में एजुकेशन एक्सपो 2026 का धूमधाम से आगाज़ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक सूर्य नमस्कार से की गई, जिसमें छात्रों ने ऊर्जा और उत्साह का प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल धर्मपाल ने सभी अतिथियों और छात्रों का हार्दिक स्वागत करते हुए प्रेरणादायक स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर डीडी शर्मा और दिनेश शर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महोदय अमित चाचाण की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गरिमामय बना दिया। इसके साथ मुकेश मिश्रा महा संगठन मंत्री ब्लॉक कांग्रेस, मेहरुन्निसा टाक पूर्व राज्य मंत्री, समाज सेवी संजय मोदी, ए सी टी ओ अलपा सहाराण, डॉक्टर आर एस कारगवाल, डॉक्टर गोपाल गोदारा, महेंद्र प्रताप मिश्रा व महेंद्र मिश्रा ने भी कार्यक्रम में शिरकत कि। विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों ने अपने शानदार प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए, जो दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रहे। चंद्रयान-3 मॉडल (Class 7th Chemistry Department, Apala Foundation), वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम,(8th class,Apala Foundation Physics Department) ग्रीन एनर्जी पार्क (Bio Department), टेस्ला कॉइल और ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट (Physics Department)जैसे इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स ने सबको प्रभावित किया। इसके अलावा चार धाम यात्रा मॉडल (Arts Department)और विभिन्न प्रकार के इंश्योरेंस पर आधारित प्रोजेक्ट्स (Commerce Department) को भी सर्वश्रेष्ठ कि सुची में शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे अतिथियों ने अपाला फाउंडेशन स्कूल की हाल ही में संपूर्ण हुई खेल प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए वहीं पर हिंदी अध्यापक जितेंद्र मिश्रा को हिंदी में होने वाले ओलंपियाड में विशेष योगदान के लिए विधायक ने सम्मानित किया। एक्सपो में फूड स्टॉल्स ने भी खासी लोकप्रियता हासिल की, जहां विविध व्यंजनों ने विजिटर्स का स्वाद परिवर्तित कर दिया। पूरे आयोजन को स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) ने बखूबी संभाला, जिसकी सबने सराहना की। अंत में डायरेक्टर महेश शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। यह एक्सपो शिक्षा और इनोवेशन का अनूठा संगम साबित हुआ। शानदार मंच संचालन गीता अरोड़ा ने किया। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।