A2Z सभी खबर सभी जिले की

मकर संक्रांति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

मकर संक्रांति प्रेम, सौहार्द और मिठास का पावन पर्व... पार्षद श्रीमती लक्ष्मी जाट



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मकर संक्रांति पर्व तिल और गुड़ का त्यौहार है, जो रिश्तो में मिठास के साथ ही सम्मान के रूप में हिंदू धर्म की महत्ता को परिलक्षित करता है। मान सम्मान स्नेह और सांस्कृतिक पर्व पर पार्षद श्रीमती लक्ष्मी जाट के निजी निवास पर हल्दी कुमकुम और तिल, गुड़ वितरण के कार्यक्रम में महिलाओं ने भारी तादाद में सहभागिता की।

Related Articles

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा नेता प्रतिपक्ष, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी जाट ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व प्रेम, सौहार्द और मिठास का त्यौहार है। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है, यानी अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का संकेत। इस दिन का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह बदलाव को अपनाने और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शुभ कार्यों का श्रीगणेश किया जाता है।

श्रीमती जाट ने कहा कि मकर-संक्रान्ति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं। आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। अंधकार का नाश व प्रकाश का आगमन होता है। इस दिन पुण्य, दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का अनन्य महत्व है। इस दिन गंगा स्नान व सूर्योपासना पश्चात गुड़, चावल और तिल का दान श्रेष्ठ माना गया है।

इस अवसर पर महिलाओं को हल्दी, कुमकुम लगाकर साथ ही फूलों की बेणिनी देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता, भजन और सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय वी सांत्वना पुरस्कार दिए गए। एक सरप्राइज वाला गेम भी रखा गया। जिसमें मकर संक्रांति स्पेशल क्वीन चुनी गई। उसे स्पेशल गिफ्ट दिया गया।

महिला विजेताओं में अंतिमा जायसवाल,वीछाया नामदेव, ज्योति भार्गव, मीनू किराडे, नीमा भावसार, कृष्ण मंडलोई, हीरा पवार रहे। प्रतियोगिताओ का संचालन और संयोजन मुख्य रूप से नीतू नामदेव, कामिनी जोशी, मीनू किराडे, सीमा जोशी, प्रभा शर्मा ने किया। आभार निधी जाट ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!