
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा।हमीरपुर। कस्बे के बड़ा चौराहा स्थित गल्ला मंडी के सामने दुकान पर बीती आधी रात को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों व स्थानीय पुलिस ने कई घंटो के बाद आग पर काबू पाया ।लेकिन जबतक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था।स्थानीय लोगों का कहना कि दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ है।
वहीं मौजूद लोगों से पूछने पर बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

