A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत: बेटी घायल; आलू निकालने जा रहे थे, कागदीपुरा फाटे पर हादसा

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूर की मौत:

 

बेटी घायल; आलू निकालने जा रहे थे, कागदीपुरा फाटे पर हादसा

 

Related Articles

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

नालछा न्यूज/नालछा ब्लॉक मुख्यालय के समीप ग्राम कागदीपुरा फाटे पर एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। यह घटना तब हुई जब पिता-पुत्री आलू निकालने की मजदूरी के लिए जा रहे थे।

 

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोड़पुर निवासी गंगाराम भाबर (45) अपनी बेटी पूजा भाबर के साथ महू के पास ग्राम कुमटी में आलू निकालने की मजदूरी के लिए जा रहे थे। कागदीपुरा फाटे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में गंगाराम को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पूजा को भी चोटें आई हैं।

 

पूजा ने बताया कि एक यात्री बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में एक निजी वाहन से मृतक गंगाराम और घायल पूजा को नालछा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

 

बताया जाता है कि गंगाराम ने चार दिन पहले ही नई मोटरसाइकिल खरीदी थी। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम सोड़पुर से उनका बेटा और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Show More
Back to top button