A2Z सभी खबर सभी जिले की

ट्रैक्टर और ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत

  • ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
    ओरेठी गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
    पोरसा। शहर से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे 18 वर्षीय छात्र की मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा ओरेठी गांव के पास हुआ।
    मृतक की पहचान अंकित उर्फ छोटू बघेल, पुत्र मुरारी सिंह बघेल, उम्र 18 वर्ष, निवासी इन्नी खेरा के रूप में हुई है। अंकित पोरसा में कोचिंग पढ़ने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
    हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पोरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया गया। मुरैना से ग्वालियर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया।
    देर शाम परिजन मृतक को पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पीएम हाउस में रखवाया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!