A2Z सभी खबर सभी जिले की

शीतलहर के चलते 9–10 जनवरी तक पूर्वी सिंहभूम के सभी स्कूलों में कक्षाएं स्थगित

जमशेदपुर।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड व शीतलहर की संभावना को देखते हुए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में नर्सरी से 12वीं तक की सभी कक्षाओं का पठन-पाठन 9 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत जारी किया गया है।

यह निर्णय जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

हालांकि, जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान प्री-बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित हैं, वे अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। वहीं सरकारी विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए विद्यालय खुले रहेंगे। उन्हें विद्यालय में उपस्थित होकर eVV पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी तथा गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

Related Articles

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!