

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा मनावर के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान प्रवचनों का सप्तदिवसीय कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कटनी से पधारी राजयोगिनी दीदी द्वारा श्रीमद् भागवत गीता के जीवनोपयोगी संदेशों पर प्रवचन दिए गए। कार्यक्रम के सफल संचालन में मनावर शाखा की संचालिका दीदी सुंदरी जी, गणपत सिंह मंडलोई, तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाली श्रीमती पुष्पा खंडेलवाल एवं हरीश खंडेलवाल का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर मनावर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और साप्ताहिक ज्ञान प्रवचनों का लाभ लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पूजन विधि कौशिक पंडित द्वारा संपन्न कराई गई। गायक सुमित जी द्वारा भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील स्टार चौहान ने कथा को ध्यानपूर्वक सुना और अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके साथ सरदार देसाई, पवन प्रजापत, सोहन मुवेल, नरेंद्र जामोद, अजय ठाकुर, गोविन्द मुवेल, हीरा मुवेल, कमल मोरे, चंपालाल मोरे, अविका चौहान, आयुष चौहान, अर्पण चौहान, लूला चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।