
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य में यूआईएल की सहयोगी कंपनी बीम प्रोडक्ट एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सागौन की 51 पौधों का रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
बहुराष्ट्रीय कंपनी यूआईएल की सहयोगी कंपनी बीम प्रोडक्ट एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ने 51 सागौन के पौधों का रोपण करके नववर्ष का स्वागत किया। कंपनी ने पौधरोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर राधेश्याम तिवारी, कंपनी मैनेजर एलबी सिंह, विकास कुमार, अंकित उपाध्याय, जयप्रकाश, बसंत कुमार, सुखलाल आदि कर्मी मौजूद रहे।
