

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। खेत में लगे हजारों रुपये के फलदार और छायादार पेड काटने और मारपीट करने सहित पेडो में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने पांच नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी निवासी हेतराम उर्फ़ कल्लू ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि, बीते पंद्रह मई को श्रीचंद यादव, कल्लू यादव,निर्भय यादव, राम औतार,कृपाल और नौशाद सहित दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे पटटे में मिली जमीन में लगे फलदार और छायादार पेड काट दिए। पीडित ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया और बिंवार थाने में शिकायत की तो उसके चार दिन बाद आरोपियों ने उसके फलदार पेड और कटे पेडों को आग लगाकर जला दिए जिससे उसका लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीडित ने बताया उक्त लोग मिट्टी माफिया हैं जिसके चलते पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही करने से बच रही है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने न्यायलय के आदेश पर मारपीट और दलित उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
