A2Z सभी खबर सभी जिले की

संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ की बैठक संपन्न रविदास जयंती एक स्थान पर मनाने का लिया गया

रिपोटर :- सूर्य प्रकाश कसुमरिया

  • उज्जैन।  रिपोटर :- सूर्य प्रकाश कसुमरिया
    संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ की बैठक गुरुद्वारा चरण पादुका, वृंदावनपुरा में आयोजित की गई। बैठक में समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
    बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उज्जैन एवं आसपास के गांवों में अलग-अलग स्थानों पर जयंती मनाने की परंपरा के स्थान पर अब संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती एक ही स्थान पर, गुरुद्वारा वृंदावनपुरा में सामूहिक रूप से मनाई जाएगी। इससे समाज की एकजुटता और संख्या का सही स्वरूप सामने आ सकेगा।
    बैठक में गुरुद्वारा निर्माण कार्य को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सभी संगठनों से आग्रह किया गया कि वे एकजुट होकर कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष सुरेश मनोहर कसुमरिया, संभाग महामंत्री विष्णु प्रसाद कसुमरिया, विजेंद्र चौहान, गोकुल चंद्रवंशी, कमल हनोतिया, मांगीलाल राजोरिया, अशोक सोलंकी, ईश्वर देवड़ा, अनिल परमार, गोवर्धन लाल जाटवा, अंबाराम चौहान, मुकेश सोनगरा, सोनू चंद्रवंशी सहित वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button