

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। पाटीदार समाज सरदार पटेल युवा संगठन तहसील मनावर के तत्वाधान में स्थानीय मेला मैदान पर 6 दिवसीय प्लास्टिक बॉल क्रिकेट महाकुंभ का रंगारंग शुभारंभ दूधिया रोशनी एवं मनमोहक आतिशबाजी के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनारायण मोदी जिलाध्यक्ष पाटीदार समाज, विशेष अतिथि चंचल पाटीदार जिलाध्यक्ष (धार ग्रामीण) भारतीय जनता पार्टी द्वारा क्रिकेट मैदान का पूजन एवं मां अंबिका एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के छाया चित्र पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत संबोधन पीयूष पाटीदार अध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन तहसील मनावर द्वारा दिया गया। मंचासिन अतिथियों में मुख्य अतिथि एवं प्रथम पुरस्कार के प्रायोजक रामनारायण मोदी, विशेष अतिथि चंचल पाटीदार सहित द्वितीय पुरस्कार के प्रायोजक रामेश्वर पाटीदार लक्ष्मी फ्यूल्स, तृतीय पुरस्कार के प्रायोजक मोनू पाटीदार नगर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, चतुर्थ पुरस्कार के प्रायोजक श्रीमती जयमाला संजय पाटीदार मनावर तहसील अध्यक्ष महिला संगठन, नगरपालिका के अध्यक्ष अजय पाटीदार, पाटीदार समाज के मनावर तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार, श्रीमती साती दीदी पाटीदार, वरिष्ठ सुरेश पाटीदार गड़ीवाले, मुकेश पाटीदार (जोतपुर), रामेश्वर पाटीदार, प्रथम दिवस के प्रायोजक कमल पाटीदार (कराड़), वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पटेल, ट्रॉफी प्रायोजक कैलाश काजलिया, ग्राउंड प्रायोजक चेतन पाटीदार, ढोल ताशे प्रायोजक प्रवीण पाटीदार (पलाश कलेक्शन), बॉल प्रायोजक लखन पाटीदार पी3 पान, पानी प्रायोजक मनीष पाटीदार, पाईरो के प्रायोजक मोहित पाटीदार, आतिशबाजी प्रायोजक अंकुश पाटीदार, हरिओम पटेल एचपी रहे। कार्यक्रम के प्रथम दिवस के प्रायोजक कमल पाटीदार (कराड) की विशेष उपस्थिति में टॉस हुआ। प्रथम मैच नगुर एवं पीपरी की टीमों के बीच खेला गया। मैच का प्रारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस क्रिकेट महाकुंभ का समापन 29 दिसंबर को होगा।