
भीषण सर्दी
सर्दी को देखते हुए चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की मांग
सुबह 10 बजे से पहले और शाम 3 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिले में पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड पड़ का सिलसिला जारी है। जहां बढ़ते ठंड को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने भी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। 20 से 25 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से पहले और शाम 3 बजे के बाद स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है।लगातार मौसम में शीतलता देखने को मिला। मौसम में परिवर्तन का असर सीधा आम जन जीवन पर पड़ रहा है। सुबह-सुबह घने कोहरे ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिया। आलम ऐसा है कि सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हो रही है। वही, अब जिला प्रशासन ने भी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं।
हालात ऐसी है कि सुबह और देर शाम ठंडी हवाओं के साथ कोहरा और ठिठुरन हो रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब, बुजुर्ग, बच्चे और असहाय लोगों पर देखने को मिल रहा है. मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला विक्रेता और दिहाड़ी मजदूर सुबह-सुबह काम की तलाश में निकलते हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से उन्हें कठिन हालातों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर भी कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और दृश्यता कम होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से जहानाबाद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ठंड को देखते हुए चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जाय ताकि लोग राहत महसूस कर सके। फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार ठंड का यह दौर अभी जारी रह सकता है।