

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम अतरार निवासी उपेंद्र कुमार द्विवेदी ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, बीते पंद्रह दिसम्बर की रात उसकी बहिन ममता को मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा निवासी भोला पुत्र हरप्रसाद बहला फुसला कर कहीं भगा ले गया है जिसमे उसके भाई करन और अंकित तथा मां नर्वदा देवी का पूरा सहयोग है। पीडित ने अपनी बहिन के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।