
तिलहर – शाहजहांपुर। बिजली का बजाया बसूलने निकली विभागीय टीम के ऊपर जन लेवा हमला होने के मामले में। जेई अनिल कुमार ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है । कोतवाल। ने बताया कि मामले की जांच कर रही है ।
बिजली उपकेंद्र के जेई अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विद्युत बिल राहत योजना तहत के तहत वह टीम के साथ नगर के मोहल्ला बारह पत्थर (निकट किसान इंटर कॉलेज के सामने बाली गली) में उपभोक्ताओं के संयोजन की जाँच कर रहे थे । इसी दौरान उपभोक्ता हरिओम पर 1 लाख 96 हजार रुपया बकाया होने पर उपभोक्ता हरिओम (मृतक) के पुत्र प्रदुम्मन को जानकारी देते उससे पहले वह घर से बाहर सड़क पर गाली गलौज करने लगा । और दरबाजे के बाहर से धारदार लोहे का हथियार से हमलावर हो गया । आरोप है कि आरोपी सरकारी अभिलेखों को छीनने का प्रयास करने लगा और बचाने आये सहयोगी गिरजा शंकर को पकड़कर सरिया से प्रहार कर दिया । जिससे वह जख्मी हो गया । अन्य कर्मचारी के आने पर जान से मारने की धमकिया देते हुये ईंट पत्थर फेंकने लगा । जिससे सभी ने भागकर जान बचाई ।