A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाल श्रम के खिलाफ सख्तीः -6- दुकानों पर -8- किशोर कराए गए मुक्त ,

बाल श्रम के खिलाफ सख्ती: 6 दुकानों पर छापा, 8 किशोर कराए गए मुक्त

——————————————————————

‘वाराणसी से रिपोर्’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

Related Articles

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को अभियान के 13वें दिन श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। काशी विश्वनाथ मंदिर से दशाश्वमेध घाट तक चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 6 दुकानों पर काम करते हुए 8 किशोर पाए गए, जिन्हें मौके से मुक्त कराया गया।संयुक्त टीम ने मौके पर ही सभी किशोरों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। साथ ही बाल श्रम कराने वाले 6 दुकानदारों को चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत नोटिस जारी किया गया और आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं बाल श्रम होता दिखे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

इस कार्रवाई में सहायक श्रमायुक्त अविनाश चंद्र तिवारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी, कुंवर रणंजय पांडेय एवं प्रशासनिक अधिकारी अनुज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!