मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: जिले में बांसी बेरदहा मे अदानी कंपनी के द्वारा जंगल कटाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल.

सिंगरौली: जिले में बांसी बेरदहा मे अदानी कंपनी के द्वारा जंगल कटाई को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल.

सिंगरौली: जिले बासी बेरदहा मे पेड़ों की कटाई का मामला, कॉंग्रेस के कई नेता हालात का जायजा लेने पहुँचे बेरदहा..

सिंगरौली:जिले में अदानी कंपनी के द्वारा पेड़ों की बड़े पैमाने पर कटाई के मामले की जाँच के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक तथ्य अन्वेषण समिति बुधवार निरीक्षण करने बासी बेरदहा पहुँची। इनमें जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, मीनाक्षी नटराजन, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जयवर्धन सिंह, बाला बच्चन, हेमंत कटारे, राजेंद्र कुमार सिंह, हिना कावर, विक्रांत भूरिया, और ओंकार मरकाम जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। यह समिति बासी बेरदहा में घिरौली कोल ब्लॉक क्षेत्र में हो रही पेड़ों की कटाई के आरोपों की जमीनी हकीकत जानने और वन एवं पर्यावरण कानूनों के उल्लंघन की जाँच करने के लिए गठित की गई है। यह मामला कथित तौर पर अडानी समूह को आवंटित कोल खदानों के लिए पेड़ों की कटाई और स्थानीय आदिवासी समुदायों के अधिकारों की अनदेखी से जुड़ा हुआ है। या मामला कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा में भी उठाया गया था और कांग्रेस ने सरकार के जवाब से असंतुष्ट होकर वॉकआउट भी किया था।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!