A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

6 दिसंबर को लेकर डीआईजी की सख्त तैयारी

06 दिसंबर को लेकर डीआईजी की सख़्त तैयारी, तीनों जनपदों के अधिकारियों संग ऑनलाइन समीक्षा

सहारनपुर। आगामी 6 दिसंबर को लेकर परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने बुधवार को तीनों जनपदों सहारनपुर, शामली व मुज़फ्फरनगर के राजपत्रित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में डीआईजी ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को हर हाल में सामान्य बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों जनपदों में संवेदनशील क्षेत्रों का पूर्व चिन्हांकन कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने, निरंतर गश्त, ड्रोन सर्विलांस और पिकेटिंग व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया। डीआईजी ने संभावित उपद्रवी तत्वों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने तथा स्थानीय धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों और सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बढ़ाकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु गोष्ठियाँ आयोजित करने के निर्देश भी दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री को लेकर डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अफवाह या गलत सूचना के प्रसार को तत्काल रोका जाए और ऐसी सामग्री का समय से खंडन करते हुए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट :- मोहम्मद अली मिर्ज़ा

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button