A2Z सभी खबर सभी जिले की

भोजशाला मे अखण्ड पूजा को लेकर हिन्दू समाज सौंपा ज्ञापन… मंगलवार को हजारों हिन्दू त्रिमूर्ति नगर के अभिव्यक्ति स्थल एकत्रित हुए…

 

भोजशाला मे अखण्ड पूजा को लेकर हिन्दू समाज सौंपा ज्ञापन…

मंगलवार को हजारों हिन्दू त्रिमूर्ति नगर के अभिव्यक्ति स्थल एकत्रित हुए…

Related Articles

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

धार:- धार स्थित राजा भोज के द्वारा बनवाई गई भोजशाला जिसे हिन्दू समाज मां सरस्वती का मंदिर मानता है, ओर कई वर्षो से बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाता आया है, साथ ही प्रति मंगलवार को हिन्दू समाज भोजशाला को सम्पूर्ण रूप से हिन्दू समाज को सोपने को लेकर सत्याग्रह के माध्यम से हनुमान चालीसा का पाठ भी करता है, इस वर्ष बसंत पंचमी ओर शुक्रवार साथ-साथ आ रहे है, हिन्दू समाज साल मे एक दिन बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाना चाहता है, हिन्दू समाज किसी भी सूरत मे 23 जनवरी 2026 शुक्रवार को भोजशाला मे अखण्ड पूजा के लिए अड़ा हुआ है, आज सकल हिंदू समाज के द्वारा अभिव्यक्ति स्थल पर एकत्रित होकर भोज शाला से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक हिंदू समाज जन महिला एवं पुरुष पहुंचे और प्रधानमंत्री गृहमंत्री केंद्रीय संस्कृति मंत्री , एवं आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के नाम महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी महाराज के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
बसंत पंचमी पर 23 जनवरी 2026 को मां सरस्वती जन्मोत्सव निर्विघ्न संपन्न करवाने के लिए धार कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजामात पुखता किए ।इसी तारतम्य मे धार सहित आसपास के क्षेत्रों का हिन्दू समाज 18 नवम्बर मंगलवार को हजारों की संख्या मे एकत्रित हुआ, ओर नगर के त्रिमूर्ति नगर स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर दोपहर एक बजे एकत्रित होकर जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र को ज्ञापन सौंपा , जिसको लेकर सोशल मिडिया ओर बैठकों के द्वारा तैयारियां भी की जा रही है, हिन्दू समाज ने बड़ी संख्या मे अभिव्यक्ति स्थल पर पहुंचकर केंद्रीय पुरातत्त्व के 7अप्रैल 2003 के आदेश का परिपालन कराने के लिए उक्त ज्ञापन सौंपा,वही इस मर्तबा हिन्दू समाज ओर हिन्दू संगठनों भोजशाला मे अखण्ड पूजा का मन बना चूका है, जिससे प्रसाशन के माधे पर चिंता की लकिरे भी देखि जा सकती है…

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!