A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:पुलिस कार्यवाही नहीं होने से परेशान महिला ने लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के मुकेश पुत्र सूरज सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है लेकिन बार बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है।

बिंवार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का मुकेश पुत्र सूरज सिंह ग्राम समाज की जमीन पर कण्डे पाथने पर उसके साथ गाली गलौज और अभद्रता करता है। जबकि गांव की अन्य महिलाएं भी उसी जमीन पर कण्डे पाथती हैं। पीडिता ने बताया कि आरोपी एक बार रात में सूना घर पाकर उसके घर में घुस आया था पीडिता ने बताया कि उसने कई बार थाना पुलिस और समाधान दिवस पर शिकायतें की हैं लेकिन कार्यवाही नहीं होती है । इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button