A2Z सभी खबर सभी जिले की

बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649

भरतपुर-  भुसावर क्षेत्र के सलेमपुर खुर्द मार्ग पर शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला को शिकार बनाकर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर खुर्द निवासी चंद्रकला पत्नी गुलाब अपने घर से गांव की ओर जा रही थीं। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचीं, तभी गांव की दिशा से आए बाइक सवार दो युवक उन्हें बातचीत में उलझाने लगे। मौके का फायदा उठाते हुए एक बदमाश ने उनके गले की सोने की चेन और पैंडल झपट्टा मारकर तोड़ लिए और दोनों तुरंत बाइक से फरार हो गए। वारदात की सूचना पर खेड़ली मोड और भुसावर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद आसपास के रास्तों पर नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। खेड़ली मोड थानाधिकारी राजेश कसाना ने बताया कि पुलिस गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Related Articles
Show More
Back to top button