छत्तीसगढ़

मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य ग्राम पंचायत कटनई में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जा रहा शिविर

 

अकलतरा क्षेत्र में मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत सभी जॉब कार्ड धारकों के लिए अब नवीनीकरण और ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रखंड भर में 31 नवम्बर तक एक विशेष ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ग्राम पंचायत कट नई में रोजगार सहायक नंदनी रात्रे, मेट जय प्रकाश धिरही। सूर्य प्रकाश धिरही के द्वारा शनिवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह निर्णय केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के अनुरूप लिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। ई-केवाईसी का लक्ष्य योजना में पारदर्शिता लाना और फर्जीवाड़े पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई कार्डधारी निर्धारित समय सीमा यानी 31 नवंबर के भीतर। ई-केवाईसी नहीं कराता है, तो उसे मनरेगा के तहत रोजगार के लिए। आवेदन करने या कार्य प्राप्त करने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!