
जदयू के रितुराज कुमार को 11,929 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। घोसी विधानसभा क्षेत्र में जदयू के रितुराज कुमार ने 11,929 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामबली सिंह यादव को हराया। रितुराज कुमार को 80,740 वोट
और रामबली सिंह यादव को 68,811 वोट मिले।
मखदूमपुर सीट पर राजद ने वापसी की और सूबेदार दास ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रानी कुमारी को 1,830 वोटों से पराजित किया। सूबेदार दास ने 74,769 वोट प्राप्त किए, जबकि रानी कुमारी को 72,939 वोट मिले।
जहानाबाद विधानसभा में राजद के राहुल कुमार जीते हैं। उन्हें कुल 86402 वोट मिले हैं। जेडीयू के चंद्रेश्वर प्रसाद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर महज 793 वोट का रहा। चंद्रेश्वर को 85609 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे पायदान पर जनसुराज के अभिराम सिंह हैं। उन्हें 5760 वोट मिले हैं।
हालांकि, मतगणना के अंतिम दौर में राहुल शर्मा निर्णायक बढ़त बनाने में सफल रहे। समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने इस जीत को जनता के विश्वास की जीत बताया। स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त किया है कि सफल विधायक क्षेत्र के विकास को गति देंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे। विभिन्न चौक-चौराहों पर समर्थकों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
